गढ़वा : रमना थाना क्षेत्र के हरादाग गांव निवासी राजेश कुमार चौधरी 24 वर्ष रमेश कुमार चौधरी 23 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
दोनों मोटरसाइकिल सवार अपने घर से गढ़वा की ओर आ रहे थे। उसी बीच सिलिदाग गांव के पास एक बंदर को बचाने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में दोनों घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।