रमना : रमना प्रखंड कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक बीडीओ हुलास महतो के उपस्थित मे संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभुकों का शत-प्रतिशत केसीसी से आच्छादित करने पर विचार विमर्श किया गया वहीं पीएमईजीपी के तहत सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि बैंकों के सभी शाखा कम से कम दो योग्य लाभुकों को इस योजना के तहत तक ऋण उपलब्ध कराएं।
बैठक में हुलास महतो ने सभी शाखा प्रबंधकों को गव्य पालन करने वाले योग्य किसानों को भी ऋण का लाभ देने का निर्देश दिया। जेएसएलपीएस संस्था के महिला समूह के छूटे हुए लाभुकों का खाता शीघ्र ही संबंधित बैंक खोलने का निर्देश दिया गया है।
बैंक से वापस किए गए केसीसी ऋण के आवेदनों पर भी चर्चा किया गया।
इस अवसर पर वनांचल ग्रामीण बैंक रमना के शाखा प्रबंधक अजय कुमार, एसबीआई रमना के प्रतिनिधि उपेंद्र चौबे, प्रभारी कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह, एलईओ सुनीता कुमारी, जेएसएलपीएस के रामध्यान, पीएम आवास के समन्वयक श्वेता अमू, प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल आदि उपस्थित थे।