whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215491
Loading...


डीईओ ने पोशाक की राशि शीघ्र बच्चों के खाता में डालने का दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 26-Feb-21, 06:38 PM visibility 646
Share



डीईओ ने पोशाक की राशि शीघ्र बच्चों के खाता में डालने का दिया निर्देश


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने आज अपने विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ जिला परिषद के सभागार में लगातार मैराथन बैठक किया। सर्वप्रथम डीईओ ने जिले के सभी बीआरसी की बीओ, बीपीओ, अकाउंटेंट के साथ जिला परिषद भवन के सभागार में बैठक की। बैठक में डीईओ ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की पोशाक की राशि 1 सप्ताह के अंदर बच्चों के खाते में उपलब्ध करावें और उसका डाटा जल्द से जल्द विभाग को दें। उन्होंने बताया कि जिले में 176576 बच्चे हैं, जिनका 2020- 2021 वित्तीय वर्ष के पोशाक की राशि उनके खाते में जाना है। उन्होंने बताया कि एक से पांच तक के बच्चे का ₹350 ड्रेस का ₹150 स्वेटर का ₹100 जूता मोजा का कुल मिलाकर 600 रुपये प्रथम क्लास से पांचवी क्लास तक के बच्चों के खाते में जाएगा।
जबकि उच्च माध्यमिक बच्चों का 400 ड्रेस का 200 फूल स्वेटर का जबकि ₹160 जूता मोजा का कुल मिलाकर ₹760 रुपए बच्चों के खाते में जाएगा। उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि 1 सप्ताह के अंदर वैसे प्रखंड जिनका एसडीएमाई कार्य नही हुआ है। शत प्रतिशत पूरा करें। बैठक में डीईओ ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि ईविद्या वाहिनी से सभी शिक्षक अपना हाजरी बनावे यह शतप्रतिशत सुनिश्चित हो। जबकि दूसरे बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन, अकाउंटेंट के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान बारी बारी से शिक्षा पदाधिकारी ने सभी वार्डेन से कार्य की प्रगति पर रिपोर्ट मांगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 2020- 21 का नामांकन यथाशीघ्र पूरा करें और उसका डाटा विभाग को सौपें।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 24 घंटा विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा चालू रखें, ताकि विद्यालय की हर गतिविधि का आपको पता चल सके। कोरोना के बाद विद्यालय खुल गया है। सभी छात्राओं का स्वास्थ्य जांच कराना सुनिश्चित करें। अगर किसी भी छात्रा को किसी भी तरह की परेशानी हो या बुखार सर्दी खासी हो तो उसे स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए उसे तुरंत घर भेज दें। उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि मैट्रिक का परीक्षा आने वाला है, छात्राओं को मैट्रिक के परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र का प्रारूप बनाकर उसकी तैयारी करावें ताकि आने वाले मैट्रिक परीक्षा में आपके विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहे। बैठक में शिक्षा विभाग के राकेश पांडे, पंकज पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play