whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27211863
Loading...


बीडीओ तथा सीओ के खिलाफ प्रमुख के नेतृत्व में धरना पर बैठे ग्रामीण

location_on खरौंधी access_time 26-Feb-21, 05:21 PM visibility 671
Share



बीडीओ तथा सीओ के खिलाफ प्रमुख के नेतृत्व में धरना पर बैठे ग्रामीण


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख धर्मराज पासवान तथा उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। भाजपा मंडल इकाई के द्वारा धरना प्रदर्शन में शामिल होने की बात कहीं गई थी लेकिन धरना के समय मुकर जाने पर ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी गई। लोगों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधियों पर काफी रोष व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन में धर्मराज पासवान ने कहा कि हमारे प्रयास से ही खरौंधी में बिजली नियमित मिल रहा है। बिजली के लिए धरना प्रदर्शन किया गया था, इसके बावजूद ही खरौंधी को निर्बाध बिजली नियमित मिल रही है। धरना को संबोधित करते हुए धर्मराज पासवान ने कहा कि बीडीओ तथा सीओ जनता का नौकर हैं।
आप लोग जनता का काम करें, वरना यहां से जाने की तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि इनके योगदान के बाद जब हम प्रखंड कार्यालय आए तो प्रखंड के लोगो में बीडीओ तथा सीओ के प्रति काफी नराजगी थी लोगों ने बताया कि बीडीओ तथा सीओ काम नहीं कर रहे हैं, इसके बावजूद इन्हें काम करने का अल्टीमेटम दिया गया तो बीडीओ तथा सीओ ने कहा कि कुछ दिन का समय दीजिए काम में तेजी आएगा। हम लोगों ने इन्हें काम करने का पूरा मौका दिया, लेकिन दोनों पदाधिकारी अभी तक कोई काम नहीं किया। सभी ग्रामीण तंग होकर प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया है। गोरखनाथ चौधरी धरना को संबोधित करते हुए कहा कि बीडीओ तथा सीओ जब से यहां आए हैं तब से खरौंधी प्रखंड के विकास का पहिया रुक गया है।
दो माह से ग्रामीण लगातार आकर शिकायत करते थे। शिकायत को देखते हुए बीडीओ तथा सीओ से मिलकर काम में तेजी लाने को कहा गया था। साथ ही साथ उपायुक्त, उप विकास आयुक्त तथा अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर 24 फरवरी तक दोनों पदाधिकारी को हटाकर दूसरे पदाधिकारी का पदग्रहण कराने का मांग किया गया था, ताकि सुचारू रूप से काम हो सके। लेकिन कोई कारवाई नहीं किया गया जिससे तंग होकर हम सभी को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान 11 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त महोदय गढ़वा के नाम से सौंपा, जिसमें प्रखंड सह अंचल कार्यालय खरौंधी से बीडीओ संजीत कुमार सिंह एवं सीओ नीतीश रौशन खलखो को अविलंब यहां से हटाते हुए नए पदाधिकारी का यहां पदस्थापित किया जाए जिसे प्रखंड सह अंचल कार्यालय का कार्य निष्पादन एवं यहां का संपूर्ण विकास किया जा सके।
पीएम आवास निर्माण कार्य में लाभुकों को राशि के भुगतान अविलंब किया जाए तथा पूर्व से बना हुआ इंदिरा आवास लाभुकों का बकाया राशि का भुगतान किया जाए। खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत राशन कार्ड ग्रीन कार्ड आधार लिंक का कार्य किया जाए। जन वितरण प्रणाली में 2G पास मशीन के जगह 4G पास मशीन अविलंब उपलब्ध कराया जाए। पंचायत समिति के 15 में से निर्माण योजनाओं में राशि का भुगतान अविलंब कराया जाए। प्रधान ग्राम पंचायत कार्यकारी अध्यक्ष का डिजिटल हस्ताक्षर किया जाए। अंचल वेबसाइट पर किसानों द्वारा दाखिल खारिज आवेदन ऑनलाइन कर दिया जाए। पूर्व में किसानों को भुगतान किया जाए। जाति आय निवास प्रमाण पत्र में अंचल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एवं प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए।
विधवा विकलांग विधवा पेंशन तथा परिवारिक लाभ के लाभुकों को राशि का भुगतान अविलंब किया जाए। डोमनी बराज डूब क्षेत्र के लाभुकों द्वारा भू स्वामित्व के लिए दिए गए आवेदन का निष्पादन कर सभी भुस्वामित्व प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए जैसी मांगे शामिल हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान बीडीओ तथा सीओ धारना कर रहे सभी ग्रामीणों के बीच माफी मांगते हुए कहा कि अब किसी तरह का कोई शिकायत हमारे तरफ से नहीं होगा। धरना प्रदर्शन में धर्मराज पासवान, गोरखनाथ चौधरी, मिथिलेश कुमार राम, देवदत्त प्रसाद, हिफाजत अंसारी, शिव कुमार, प्रसाद यादव मुखिया अरंगी उपेंद्र कुमार भारती, मुखिया खरौंधी सुनीता देवी, मुखिया मझीगावा दुर्गावती देवी, मुखिया चंदनी श्रीमती देवी, मुखिया करीवाडीह अशोक ठाकुर, पप्पू गुप्ता, शंभू राम सहित कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play