whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27211550
Loading...


जनता दरबार में फरियादियों ने भूमि विवाद के मामले उठाए

location_on गढ़वा access_time 26-Feb-21, 05:10 PM visibility 647
Share



जनता दरबार में फरियादियों ने भूमि विवाद के मामले उठाए


गढ़वा check_circle
संवाददाता



▪️उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन ▪️उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन गढ़वा : उपायुक्त, राजेश कुमार पाठक के कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, उसी के निमित्त आज उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखते हुए समाधान की गुहार लगाई। सर्वप्रथम जनता दरबार में ग्राम- चुटिया, थाना- रंका निवासी रामसेवक साव ने उपायुक्त को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि गांव में कुछ लोग जबरन मेरी जमीन को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं।
उनके द्वारा मेरी वासीगत भूमि पर गलत तरीके से मांग कायम करा ली गई है तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके आधार पर जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से जांच उपरांत एक ही भूमि का गलत तरीके से मांग कायम करने को निरस्त करने संबंधी आदेश पारित करने का अनुरोध किया। वहीं जनता दरबार में अगली फरियादी ग्राम- हरादाग खुर्द, थाना- रमना निवासी पुष्पा देवी ने भी भूमि विवाद से संबंधित समस्या से उपायुक्त को अवगत कराते हुए कहा कि ग्राम हरादाग खुर्द में मैंने 9 डिसमिल जमीन की खरीद की है। परंतु अब कुछ व्यक्तियों के द्वारा जबरन उस भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है साथ ही उनके द्वारा हमें धमकी भी दी जा रही है।
उन्होंने उपायुक्त से उक्त संदर्भ में कार्रवाई करने की मांग की। जनता दरबार में अगले फरियादी ग्राम/ पोस्ट- हासनदाग, थाना- मेंराल निवासी भिखारी चौधरी ने उपायुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि मेरी रैयती भूमि पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा जबरदस्ती मकान निर्माण किया जा रहा है। उन्हें रोकने के क्रम में उनके द्वारा मारपीट करते हुए मुझे चोटिल भी कर दिया गया। इस संदर्भ में थाने में कार्यवाई भी की गई है। उन्होंने उपायुक्त से उक्त जमीन पर मकान निर्माण के कार्य को स्थगित करने का आग्रह किया। इसके अलावा जनता दरबार में अगले फरियादी ग्राम- पचपड़वा, पोस्ट- सोह निवासी अरुण लाल ने उपायुक्त से निवेदन करते हुए कहा कि मैंने राशन के लाभ हेतु डीलर चेंज करने एवं सूची में नाम जोड़ने को लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय में अनुरोध किया था, लेकिन वहां हमारी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
वह बताते हैं कि जनवरी माह से लेकर अब तक डीलर चेंज नहीं हुआ है, वर्तमान डीलर विवादी है जिसके कारण पचपड़वा ग्राम के लोग राशन का उठाव नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से डीलर चेंज करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया। जनता दरबार में इसके अलावा भूमि विवाद से संबंधित मामले, मछली मारने गए युवक की डूबने से मौत से संबंधित मुआवजा उपलब्ध कराने, भूदान जमीन से बेदखल करने, कोविड-19 में सूखा राशन पैकेट आपूर्ति के बकाया राशि का भुगतान करने, प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराने, धान क्रय केंद्र के ठीक ढंग से संचालन नहीं होने, गलत तरीके से मांग कायम कर जमीन हड़पने समेत अन्य से जुड़े कुल 24 आवेदन आये जिन्हें उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसरित करते हुए जल्द से जल्द उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play