सगमा : भाकपा माले ने गुरुवार को सगमा बाजार में पेट्रोल व डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माले नेता कामेश्वर विश्वकर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भी डीजल-पेट्रोल के दाम में वृद्धि कर मोदी सरकार ने लॉकडाउन की मार झेल रही जनता के प्रति संवेदनहीनता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम के कारण किसानों को लगभग 1000 रुपया प्रति एकड़ खर्च हो रहा है।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी के शासन काल में पेट्रोल से ज्यादा डीजल का दाम हो गया है। यह टैक्स लगातार बढ़ते ही जा रहा है।
सरकार जनता पर लगाए टैक्स घटाएं और कारपोरेट पर टैक्स बढ़ाए। देश में सरकार कच्चे तेल के उत्पादन की मात्रा घटा रही है और पैसा के अभाव में सरकारी कंपनी और एजेंसी कच्चे तेल का स्रोत ढूंढ रही है ताकि पूंजी पतियों की खजाना खाली न हो सके। उन्होंने कहा कि कला कानून के विरोध में किसान पिछले चौरासी दिनों से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन भाजपा की निकम्मी सरकार सुनने को तैयार नहीं है।