गढ़वा : श्री ब्रह्म बाबा समिति के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का समापन भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी नागेंद्र तिवारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, योग समिति सदस्य चंद्र कुमार के द्वारा आज पांचवें दिन योग शिविर का समापन किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी योग की परिभाषा आध्यात्मिक और वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित विशेषताओं को बताएं। योग सिर्फ निरोग रहने का साधन मात्र नहीं है बल्कि यह आनन्द देने का मार्ग भी है।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ने जन-जन को योग आसन ध्यान इत्यादि करने का आग्रह किया और चंद्र कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए योग समिति के सभी सदस्यों को आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर 50 महिला-पुरुष योग श्रद्धालु उपस्थित थे।