बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर पंचायत में चौक चौराहों पर सोलरलाइट लगाने,नफोगिंग मशीन द्वारा मच्छर भगाने, सेनेटाइजर छिड़काव,नाली सफाई व ट्रैक्टर से पेयजल आपूर्ति के नाम पर हुई अनियमितता की जांच के लिए नगर विकास एवम आवास विभाग के संयुक्त सचिव मनोहर मरांडी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गुरूवार की देर शाम नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। जांच दल में सहायक अभियंता तकनीकी कोषांग मुख्यालय रमेन्द्र कुमार व मुख्य अभियंता तकनीकी कोषांग मुख्यालय राजदेव सिंह शामिल है। समाचार लिखे जाने तक अभिलेख की जांच किया जा रहा है।
मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष लता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि पूर्वमंत्री रामचंद्र केशरी के आग्रह पर जांच टीम पहुंची है।