रमना : रमना बजार से लापता नीजी अस्पताल के संचालक और थाना क्षेत्र के सपही निवासी कुर्बाना अंसारी के 38 वर्षीय पुत्र सद्दाम का शव बुलका के डोगनी नदी जंगल से बुधवार के रात्रि बरामद करने के बाद रमना पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।
गुरुवार के अप्राह्न थाना परिसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित लोगों ने अपने स्वीकारोक्ति व्यान में कहां है कि प्रेम प्रसंग को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से सद्दाम का हत्या पत्नी शबनम खानूूत और सद्दाम के बहनोई बुलका निवासी सह अस्पताल संचालन में सहयोग कर रहे साबीर अंसारी पिता मोरशलीम करार अंसारी ने भाड़े के हत्यारा बुलका निवासी राम सुन्दर साह के पुत्र मनोज गुप्ता के माध्यम से मंगलवार को करा दिया है।
सद्दाम की हत्या कुल्हाड़ी से शरीर पर कई वार किया गया है।
घटना के उद्भेदन के थाना प्रभारी रणबिजय सिंह के सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, शिवलाल कुमार सहित पुलिस कर्मीयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रणबिजय सिंह ने बताया कि शबनम और साबीर दोनों एक दुसरे से प्रेम करते थे। प्रेम प्रसंग में बांधा बनते देख दोनों सद्दाम की हत्या की साजिश रचते है। पत्नी शबनम साबीर को पचास हजार रुपए देती है। साबीर इस पैसे से बुलका निवासी मनोज को बतौर अग्रिम चालिस हजार रुपए देता है शेष काम पूरा होने के बाद देने की बात कही। साबीर सोमवार के शाम सद्दाम को मनोज गुप्ता से कर्ज दिलाने के नाम पर बुलका ले जाता है। जहां मनोज सद्दाम को अपने कब्जे में लेकर बुलका -बरहिया के डोहनी जंगल में ले जाकर हत्या कर देता है।
हत्यारोपित मनोज के निशानिशानदेही पर खुन लगा कुल्हाड़ी, दो एंड्रायड और एक किपेड मोबाइल सेट बरामद किया गया है।

छापेमारी दल मे थाना प्रभारी रणबिजय सिंह, पुअनि शिवलाल गुप्ता, पुअनि विवेक कुमार व जवान शामिल थे।