गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद के चिनिया रोड स्थित स्वर्गीय वीरेंद्र तिवारी मार्ग के समीप आज गढ़वा नगर परिषद की उपाध्यक्ष मीरा पांडे ने आर्या महिला ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन फीता काटकर किया।
इस दौरान उपाध्यक्ष मीरा पांडे ने कहा कि गढ़वा अब आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रहा है। यहां की जनता को अब हर सुविधा मिल रहा है। लोगों को पहले की अपेक्षा अब कई सुविधाएं मिलने के कारण दूसरे जगह नहीं जाना पड़ रहा है। चिनिया रोड में यह महिला ब्यूटी पार्लर खुलने से महिलाओं को दूर जाने की जरूरत नहीं है। यहां आधुनिक तरीके से कार्य किए जाएंगे।

महिला ब्यूटी पार्लर की प्रोपराइटर नीलू विश्वकर्मा ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में जो महिलाएं काम करेंगी सभी एक्सपर्ट हैं।
यहाँ चॉकलेट बुके मिलता है तथा इस ब्यूटी पार्लर में नेल आर्ट, ब्यूटीशियन का कोर्स तथा मेहंदी रचाने का भी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस मौके पर रामाशीष विश्वकर्मा, बसंत विश्वकर्मा, छोटू उपाध्याय, अमन चौबे, शालिनी विश्वकर्मा, खुशबू विश्वकर्मा, अर्जुन कुमार पांडे, आकांक्षा विश्वकर्मा, मधुलिका उपाध्याय, किरण उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।