बंशीधर नगर : रेल विभाग के रेल संरक्षा आयुक्त एएम चौधरी ने गुरुवार को नगर ऊंटारी से विंढमगंज रेलवे स्टेशन तक नई रेल लाईन दोहरीकरण का निरीक्षण किया।
जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन से ट्रॉली से सीमावर्ती उतर प्रदेश के विंढमगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर ऊंटारी से विंढमगंज के बीच में जगह-जगह पर रुक-रुक कर रेलवे क्रॉसिंग, रेल ट्रैक, पुल पुलिया, बिजली आदि की गहनता सेे जांच पड़ताल किया। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने विंढमगंज रेलवे स्टेशन पहुँच कर विंढमगंज में बने नये अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन का उदघाटन किया। उदघाटन के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने रेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान धनबाद रेल डिवीजन के डीआरएम आशीष बंसल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण आरके सिन्हा, नालंदा इंजीकोम के प्रोजेक्ट मैनेजर उपेन्द्र सिंह के अलावे धनबाद रेल डिवीजन के कई उच्चाधिकारी उपस्थित थे।