मेराल : गुरुवार को मेराल उच्च विद्यालय के प्रांगण आगामी 2 मार्च को होने वाले गढ़वा जिला कबड्डी संघ के द्वारा खेल प्रतियोगिता को लेकर एक बैठक की गई। जिसमे गढ़वा जिला कबड्डी संघ के तत्वाधान में एक दिवसीय कबड्डी बालक एवं बालिका का प्रतियोगिता का आयोजन मेराल हाई स्कूल के मैदान में 2 मार्च दिन मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे से किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा जिला कबड्डी संघ के सचिव अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में किसी भी सरकारी या गैर सरकारी विद्यालय एवं अन्य क्लब के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनकी जन्म तिथि 23 /3/ 2001 के बाद का होना चाहिए इस प्रतियोगिता में अपने-अपने प्रखंड के माध्यम से भाग लेंगे।
दूसरे प्रखंड से खेलने पर उन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड एवं रजिस्ट्रेशन कॉपी और दो फोटो लेकर आना अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का गठन किया जाएगा, जो आगामी 15 वीं जूनियर बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता फतेहपुर जामताड़ा जिला में 12 मार्च से 14 मार्च तक होना सुनिश्चित हुआ है, उस में भाग लेंगे।
इस मौके गढ़वा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास कुमार स्वदेशी, सचिव अजय कुमार गुप्ता, विद्यालय के प्राचार्य लालता पटेल, वकील कुमार तिवारी, मनोज कुमार चौधरी, आलोक कुमार, सुशील तिवारी, अमित प्रकाश आदि उपस्थित थे।