गढ़वा : जिला अंतर्गत झगराखांड बनसानी में भीर्गुण राम का पुत्र बृजमोहन राम ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।
घटना के संबंध में उसके पिता ने बताया कि बृजमोहन दिन भर घर पर बैठा रहता है। कुछ काम धंधा नहीं करता है। ना ही घर पर मेहनत करता है। इसी बात को ले मैं उसे डांट फटकार किया था। इससे आक्रोश में आकर उसने पक्षी मारने वाला दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तबीयत खराब होने पर तत्काल हम लोग गढ़वा सदर अस्पताल में लाएं हैं जहां उसका इलाज चल रहा है।