गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी सचिन विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सचिन पर एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप था। उक्त मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी भी हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।