गढ़वा : गढ़वा झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा की प्रथम स्थापना दिवस दिनांक 28 फ़रवरी को राजकीयकृत रामासाहू उच्च विद्यालय गढ़वा में मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर जिले के सभी कोटि के विद्यालयों में कार्यरत वैसे शिक्षकों को जिन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना काल में अपने मूल कार्य के अलावे कोरोना ड्यूटी में प्रतिनियुक्त थे, उन्हें जिले के सदर अनुमण्डल पदाधिकारी मो0जियाउल अंसारी, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, उपेन्द्र नारायण जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा, संघ के प्रांतीय महासचिव रवींद्र प्रसाद सिंह के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा प्रमाणपत्र एवं मेडल के साथ सम्मानित किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि जिले के लगभग 150 कोरोना वैरियर्स सभी प्रकार के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने अपना पंजीयन करवा लिया है।