whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27191530
Loading...


अंजुमन कमेटी बरडीहा का मुस्ताक अहमद सदर व सेक्रेटरी ताहिर हुसैन बने

location_on बंशीधर नगर access_time 24-Feb-21, 08:17 PM visibility 663
Share



अंजुमन कमेटी बरडीहा का मुस्ताक अहमद सदर  व सेक्रेटरी ताहिर हुसैन बने


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अंजुमन कमिटी बरडीहा के सदर व सेक्रेटरी का चुनाव बुधवार को 15 सदस्यीय कमिटी के देख रेख में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।सदर व सेक्रेटरी के चुनाव के लिए 500 मतदाता थे जिसमें 428 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अंजुमन कमिटी के सदर व सेक्रेटरी का चुनाव किया। 15 सदस्यीय कमिटी के अध्यक्ष राशिद अनवर ने बताया कि सदर व सेक्रेटरी पद के लिए दो दो उम्मीदवार थे। जिसमें सदर पद के लिए मुस्ताक अहमद शेख को 244 तथा हैसियत अंसारी को 173 मत मिले तथा 11 मतपत्र रद्द हुआ।मुस्ताक अहमद शेख को 71 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। मुस्ताक अहमद शेख लगातार छठे बार सदर बने। सेक्रेटरी पद के लिए ताहिर हुसैन को 272 मत मिले वहीं परवेज आलम को 138 मत प्राप्त हुए।
ताहिर हुसैन ने अपने प्रतिद्वंदी को 134 मतों से पराजित कर लगातार आठवें बार सेक्रेटरी पद पर कब्जा जमाया।नवनिर्वाचित सदर मुस्ताक अहमद शेख ने समाज के लोगो को भरोसा दिलाया कि मुस्लिम समाज की बेहतरी व बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाया जायेगा। 15 सदस्यीय कमिटी के अध्यक्ष राशिद अनवर ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग मिला।चुनाव के दौरान एस आई जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान उपस्थित थे। 15 सदस्यीय कमिटी ने नवनिर्वाचित सदर व सेक्रेटरी को प्रमाण पत्र व माला देकर स्वागत किया। सदर व सेक्रेटरी निर्वाचित होने पर लोगो ने बधाई दिया। अंत मे नवनिर्वाचित सदर व सेक्रेटरी ने चुनाव के लिए गठित 15 सदस्यीय कमिटी के सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया।
15 सदस्यीय कमिटी में राशिद अनवर,उस्मान अंसारी, मस उर अंसारी,अहमद हुसैन अंसारी,साबिद अंसारी, परवेज आलम,सिराजुद्दीन अंसारी, मोसाहेब अंसारी, तौहीद आलम,सदीक अंसारी, इस्लामुद्दीन अंसारी,रियाजुद्दीन अंसारी, गुलाम मोहम्मद,रहमुद्दीन अंसारी शामिल थे। इधर नवनिर्वाचित सदर व सेक्रेटरी को बधाई देने वालो में राहत हुसैन,मकबूल अहमद,वकील अंसारी, मंजूर आलम,शकील अहमद,असलम आजाद,सुकरात अंसारी,अमीर हुसैन अंसारी,कलाम अंसारी,मौलवी सदीक,इसहाक अंसारी सहित अन्य के नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play