whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190794
Loading...


मनरेगा व दीदी बाड़ी योजना में गड़बड़ी को ले रोजगार सेवक के प्रति महिलाओं ने जताई नाराजगी

location_on खरौंधी access_time 24-Feb-21, 08:12 PM visibility 665
Share



मनरेगा व दीदी बाड़ी योजना में गड़बड़ी को ले रोजगार सेवक के प्रति महिलाओं ने जताई नाराजगी


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत आजीविका महिला ग्राम संगठन की महिला सदस्यों ने दीदी बाड़ी योजना में रोजगार सेवक आलोक राज के द्वारा दुर्व्यवहार तथा मनरेगा योजना के तहत आउट गोइंग करने में अनियमितता बरतने के आरोप लगाया है। इस संबंध मे रोजगार सेवक आलोक राज के खिलाफ समूह की महिलाओं ने बीडीओ संदीप कुमार सिंह से शिकायत करने प्रखंड कार्यालय पहुंची, परंतु अन्य दिनों की तरह मंगलवार को भी बिडिओ से मुलाकात नहीं हो पाई। इस पर निराश होकर महिलाओं ने बताया कि अरंगी पंचायत का रोजगार सेवक आलोक राज जेएस पी एल एस के तहत मनरेगा योजना के द्वारा चलाया जा रहा है दीदी बाड़ी बाड़ी योजना में ऑन गोइंग करने के लिए रोजगार सेवक द्वारा भारी अनियमितता बरता गया है।
समूह की महिलाओं के द्वारा बताया गया कि रोजगार सेवक के द्वारा अरंगी पंचायत में 45 योजनाओं का चयन करना था। जिसमें रोजगार सेवक के द्वारा अरंगी पंचायत के गटियरवा टोला कि समूह की महिलाओं का चयन कर दिया गया, जबकि सबसे पहले अरंगी आजीविका महिला ग्राम संगठन का फाइल तैयार कर रोजगार सेवक को अरंगी पंचायत सचिवालय में जमा किए थे परंतु रोजगार सेवक के द्वारा एक भी योजना का चयन अरंगी गांव के लोगों का नहीं किया गया। इस संबंध में हम लोगों ने उनसे पूछे तो उन्होंने बताया कि गटियरवा समूह की महिलाओं के द्वारा 500- 500 रुपए दिया गया है। अगर आप लोग भी देते हैं तो आप लोगों का ऑन गोइंग कर दिया जाता। इसके अलावा इस संबंध में पूछताछ करने पर रोजगार सेवक आलोक राज के द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है।
अनाप-शनाप बोला जाता है। उन्होंने बताया कि रोजगार सेवक का व्यवहार बहुत ही घटिया है। इस संबंध में मुखिया शिव कुमार यादव ने बताया कि हमारे यहां पंचायत सचिवालय में लगभग ढ़ाई सौ दीदी बाड़ी योजना के तहत आवेदन मिला था। जिसमें हम लोगों ने सभी आवेदनों को प्रखंड कार्यालय भेज दिया था। परंतु अरंगी पंचायत में मात्र 45 योजनाओं का काही स्वीकृति किया गया। जिन योजनाओं की स्वीकृति प्रखंड कार्यालय दिया गया है उन्हीं योजनाओं का मनरेगा के तहत आंन गोइंग किया जा रहा है। रोजगार सेवक आलोक राज ने बताया कि दुर्व्यवहार एवं पैसा लेने का आरोप निराधार है। हम उन महिलाओं से मिले ही नहीं है तो पैसा मांगने या दुर्व्यवहार करने का बात नहीं बनता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play