गढ़वा : गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के दीपुआ मोहल्ला निवासी दिनेश राम का पुत्र रवि रंजन कुमार 25 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायल रवि रंजन कुमार ने बताया कि वह अपने घर से मेराल गांव की ओर जा रहा था। उसी बीच चार पहिया वाहन बचाने के क्रम में कचहरी के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को उठाकर तत्काल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।