केतार : केतार प्रखंड मुख्यालय के सभागार में जल जीवन मिशन के तहत प्रखंड के सभी जलसहिया के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रखंड कॉर्डिनेटर दिव्यम शुक्ला ने बैठक की। श्री शुक्ला ने बताया कि कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के निर्देशानुसार "विलेज एक्शन प्लान" तैयार करना है। एवं ग्राम कार्यप्रणाली बनाकर जिला को सौंपना है। ताकि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति जल नल स्कीम पर कार्य प्रारंभ हो सके। इसी उद्देश्य को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार आज की बैठक आहूत की गई है।
बैठक सभागार में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रखंड कॉर्डिनेटर दिव्यम शुक्ला, स्वच्छता ग्राही संजय वर्मा, जल सहिया सुनीता देवी, संगीता देवी, ममता देवी, रेशमी देवी, मुन्नी देवी, अनीता देवी, संगीता देवी, संगीता जायसवाल, सीमा देवी, आदि जलसहिया मौजूद थे।