गढ़वा : गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित शिव मंदिर के निकट जीएम कंपनी का नुतन इलेक्ट्रिकल शोरूम का आज विधिवत उद्घाटन कंपनी के झारखंड सीएनएफ रुपिंदर सिंह भुल्लर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिकल के क्षेत्र में देश की ग्राहकों का सबसे लोकप्रिय कंपनी जीएम के शोरूम में ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक डिजाइन के फ्लड एवं स्ट्रीट लाइट, 360 डिग्री स्टैंड फैन, वीडियो कॉल डोर बेल, विभिन्न प्रकार के मॉड्यूलर स्विच, रिमोट कंट्रोल स्विच, म्यूजिक प्लेयर विथ मोबाइल चार्जिंग, सीलिंग वार्म लाइट, लाइटर, हैंगिग लाइट, फोकस लाइट जैसी सामग्री उपलब्ध है।
इस मौके पर शोरूम के नवनीत शुक्ला ने बताया कि यहां ग्राहकों की आवश्यकता के अनुरूप अत्याधुनिक डिजाइन के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ साथ कंपनी के निर्धारित दर पर सामग्री उपलब्ध कराना शो-रूम का उद्देश्य रहेगा।
इस मौके पर संतोष कश्यप, नंदलाल कुमार, नागेंद्र कुमार, विशाल कुमार, जितेंद्र कुमार, मिथलेश तिवारी, आनंद दुबे, कंचन साहू, उमेश कश्यप, आनंद सिंहा, सुमित कश्यप, रौशन देव आदि लोग मौजूद थे।