गढ़वा : आज सुबह शहर के टंडवा वार्ड 21 के आयुष पाल रंका से आने के क्रम में अन्नराज घाटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आयुष किसी काम में रंका गया हुआ था। वापस आने के क्रम में अनराज घाटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के सहयोग से उसे सदर अस्पताल गढ़वा लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि खतरे से बाहर है।