डंडई : प्रखण्ड के रारो पंचायत के युवा समाज सेवी सुशील कुमार गुप्ता ने क्रिकेट के खिलाडियों के बीच बल्ला और गेंद देकर युवाओं को खेल के प्रति जागरूक तथा उत्साहित किया। गुप्ता ने प्रखंड़ की रारो पंचायत और लवाही पंचायत की क्रिकेट के लगभग 10 टीमों के बीच 20 बल्ला और 20 गेंद वितरण किया। वितरण को लेकर क्रिकेट खिलाडियों एवं क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी उत्साह देखा गया। उनका कहना है कि लोगो की सेवा करना ही मेरा प्रथम कर्तव्य है, उन्होंने कहा कि क्रिकेट के खिलाड़यों को और भी सामग्री की जरुरत पड़ेगी तो मैं और भी सामग्री देकर उनका हौसला बढ़ाउंगा क्योंकि अगर युवाओं को सही सहयोग, सही मार्गदर्शन और हौसला अफजाई किया जाए तो युवा खिलाडी खेल की दुनिया मे भी अपना करियर बना सकते हैं तथा अपने गांव, जिला तथा देश का नाम रौशन कर सकते हैं।
मौके पर धर्मेंद्र यादव, प्रताप यादव, विजय सिंह, तहसीलदार सिंह, उदेश्वर पासवान, दयानन्द सिंह, मुकेश पासवान आदि लोग उपस्थित थे।