गढ़वा : गढ़वा प्रखंड मुख्यालय स्थित गढ़वा जिला खेल पदाधिकारी के कार्यालय में गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के नेतृत्व में विभिन्न खेल संघों के साथ जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार ने बैठक की।
उक्त बैठक में गढ़वा जिले में सभी खेलों को कैसे विकसित किया जाए इस बात पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वार्षिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिले के खिलाड़ियों को वर्ष में एक बार सम्मानित किया जाएगा तथा इसके लिए एक पैरामीटर तय करने का निर्णय हुआ जिसके अंतर्गत खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उपलब्धि के अनुसार अंक निर्धारित किया जाएगा और अंक का कुल योग देखकर एक कमेटी निर्णय लेगी की अमुक खिलाड़ी सम्मानित होने के पात्र हैं।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के जो प्रशिक्षक होंगे उन्हें भी जिला खेल कार्यालय के द्वारा निर्धाित मानक के ऊपर खरा उतरने पर सम्मानित किया जाएगा।
जबकि इस मौके पर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव व्यक्त किए जिस पर जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने गंभीरता पूर्वक विचार करने एवं इस पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस आने वाले वित्तीय वर्ष में जिले में संचालित सभी खेल के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन हो, एक पैरामीटर सभी संघ बना कर कार्य करें और उसके साथ आगे बढ़े, ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी राज्य स्तर पर पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने में सक्षम हों।
जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी खेल संघों ने अपनी अपनी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर यह प्रयास करेंगे कि गढ़वा जिला सभी खेलों में पूरे प्रमंडल में अव्वल स्थान प्राप्त करें।
बैठक में मुख्य रूप से जिला खेल पदाधिकारी के साथ गढ़वा जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, महासचिव आलोक मिश्रा, सहित विभिन्न खेल संघों से मनीष केसरी, धनंजय कुमार सिंह, कमलेश तिवारी, किशोर कुणाल पासवान, चंद्र बहादुर सिंह, उपेंद्र कुमार राम ,रामप्रवेश तिवारी, अजय गुप्ता, प्रीतम गॉड, संजय प्रताप, ललन कुमार, कुश कुमार, सुशील तिवारी, अजय कांत सहित विभिन्न खेल संघ के लोग उपस्थित थे।