गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के डंडई बाजार के बुधन प्रजापति, पुत्र मनोज प्रजापति 32 वर्ष का संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।
घटना के संबंध में मृतक का बड़ा भाई शंभू प्रजापति ने बताया कि रोज की तरह सोमवार को सुबह मनोज टेंपो लेकर बाजार गया हुआ था। वह टेंपो चालक है। शाम को हम लोगों ने देखा की चार व्यक्ति मनोज का ही टेंपो चलाकर टैंपू में सुला कर घर पहुंचा कर वे लोग जल्दबाजी में चले गए किसी को कुछ बताया नहीं। जब हमने नजदीक जाकर देखा तो मनोज का शव पड़ा हुआ था। हमलोगों को शक है कि उन्हें चारों ने नशीला पदार्थ खिलाकर जान मार दिया है। चारों व्यक्ति गांव के ही हैं। आनन-फानन में हम लोग गढ़वा सदर अस्पताल रात को ही लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।