कांडी : कांडी -प्रखंड के उत्क्रमित प्रावि हरिजन टोला अधौरा में सोमवार को पोषाक का वितरण किया गया।मुखिया योगेन्द्र राम,एसएमसी अध्यक्ष सुमित्रा देवी व प्रधान शिक्षा मित्र राम लखन राम ने वर्ग 1 व 2 के 20 विद्यार्थियों के बीच ड्रेस,जूता मोजा व स्वेटर का संयुक्त रूप से वितरण किया ।इस मौके पर मुखिया ने बच्चों से कहा कि आप सभी मन लगाकर अपनी पढ़ाई करें ।सरकार से मिलने वाले सभी निःशुल्क रूप से मिलने वाला लाभ आपको मिलता रहेगा। मौके पर शिक्षक व कई अभिभावक उपस्थित थे।