कांडी : प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ जोहन टुडू की अध्यक्षता में बागवानी सखी व लाभुकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जैसलपीएस बीपीएम अभिषेक कुमार ने सभी बागवानी सखियों व लाभुकों को बागवानी की देखरेख और रखरखाव आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। उसके बाद बीडीओ द्वारा भी बताया गया कि आम बागवानी की देखरेख कैसे करना है। खाद और कीटनाशक कितना और कब डालना है। पटवन कब और कैसे करना है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, निर्मल विश्वकर्मा, बागबानी सखी मित्र, लाभुक एवं रोजगार सेवक मौजूद थे।