गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी मंगल उरांव का पुत्र संतोष उरांव 18 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है। इसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि यह गढ़वा बाजार से अपने घर लौट रहा था। उसी बीच मझिआंव मोड़ के पास चार पहिया वाहन बचाने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।