भवनाथपुर : सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के तत्वावधान में चल रहे गुरुकुलम जिसका शुरुआत पिछले साल नवंबर में प्रारंभ हुआ था जिसे कोरोना महामारी के दौरान लगे हुए लॉकडाउन में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत बंद कर दिया गया था। जिसे सोमवार को पुनः दोगुना उर्जा के साथ उसका शुभारंभ संस्था के संस्थापक अनुपम राज सिंह एवं उपस्थित सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
उक्त मौके पर गुरुकुलम के उपस्थित बच्चों में पाठ्य सामग्री एवं खाने पीने का सामाग्री बांटा गया।संस्था के संस्थापक अनुपम राज सिंह ने कहा गरीब बच्चों को शिक्षा से कोई दूर नहीं कर सकता है उन्होंने ने बताया कि यहां आसपास 50 से अधिक घरों की बस्ती है जहां के बच्चे विद्यालय का मुंह भी नहीं देखते थे जिसे देखते हुए हमारी संस्था ने यहां के बच्चों को मुफ्त शिक्षा एवं सभी पाठ्य सामग्री प्रदान करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा की आने वाले समय में पूरे गढ़वा जिला के विभिन्न पंचायतों में ऐसा ही गुरुकुलम का शुभारंभ होगा जिससे हजारों बच्चे शिक्षा का लाभ उठाएंगे।
मौके पर संस्था के संस्थापक सदस्य प्रभात सिंह ने कहा की हमारी संस्था शुरुआत से ही पर्यावरण , शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों को करने का काम किया है और हमारा प्रयास रहेगा की हम निरंतर सामाजिक कार्यों में अपनी संस्था का योगदान देते रहें। उन्होंने कहा की आने समय में हमारे गुरुकुलम के बच्चे विभिन्न क्षेत्र में अपना परचम लहराएंगे।
मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष सुबोधकांत पाठक, कोषाध्यक्ष ब्रजेश पांडे, संस्थापक सदस्य सुर्यप्रकाश सिंह,उत्सव उमंग,प्रथम चौबे, आशुतोष चौबे,बबलू साह,आर्शिवाद सिंह, प्रशांत चौबे ,छोठु कुमार सहित गुरुकुलम के बच्चे उपस्थित थे।