सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र के धोबनी गाँव मे शिवपूजन यादव तथा गुलाब यादव के दो एकड भुमि महतो मोहराव दामर में लगे रहर की खेती मे आग लग जाने से पुरी तरह फसल जल कर राख हो गयी।
विदित हो उक्त खेत में उन्नत किस्म का रहर लगाया गया था, जिसके उपजे फसल से भुमि स्वामी की काफी अपेक्षाएं थी। परन्तु आग लग जाने से पुरी फसल बर्बाद हो गयी। आग कैसे लगी यह पता नही चल रहा है। किसी की साजिश है या दुर्घटनावश आग लगी यह साफ नही हो पाया है। भुमि स्वामी के घर के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक संबंधित भुमि स्वामी द्वारा लिखित आवेदन किसी अधिकारी को नहीं दिया है। कल देने की बात कही जा रहा है।