गढ़वा : गढ़वा जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कमेटी की विस्तार की घोषणा टंडवा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रभारी भूपेश मिश्रा, गढ़वा जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलला दुबे ने संयुक्त रुप से पत्रकार वार्ता कर घोषणा किया, जिनमे कृपाल सिंह, चंद्रमणि पाठ, भृगुनाथ ठाकुर को उपाध्यक्ष, केदारनाथ प्रजापति को महामंत्री जबकि सत्येंद्र चौबे को भी महामंत्री बनाया गया है, जबकि राजेंद्र गुप्ता, ज्ञानती देवी, और नारद मुनि राम को मंत्री पद की जिम्मेवारी दी गई है अनिल सोनी कोषाध्यक्ष, जबकि लोटो निवासी अरविंद धर दुबे को मीडिया प्रभारी बनाया गया है जबकि शिवकुमार विश्वकर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है जबकि 14 कार्य समिति के सदस्य भी बनाए गए हैं जिनमें राजेंद्र पांडे,सर्वेंद्र पांडे, प्रमोद शुक्ला,धनंजय कुमार सिंह,उत्तम प्रजापति,सच्चिदानंद तिवारी, ओम कुमार मेहता, गुलाब शुक्ला, शैलेश चौबे,त्रिपुरारी सिंह,सुरेश कुमार, तिलकधारी यादव, बाबूराम बैठा तथा गिरवर तिवारी को कार्यसमिति सदस्य बनाए गया है इसी के साथ ही सभी मंडल में मंडल अध्यक्ष भी बनाए गए हैं इसके साथ ही गढ़वा जिले के पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक,वर्तमान विधायक,सांसद,प्रदेश स्तरीय नेता, जिला अध्यक्ष,महामंत्री, उपाध्यक्ष,नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष,नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाया गया है इस मौके पर प्रभारी भूपेश मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जो यह कमिटी बना है बहुत ही मजबूत कमिटी है किसानों के हित में यह मोर्चा कार्य करेगी और पूरे जिले के किसानों की आवाज को बुलंद करेगी उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्र विरोधी ताकते देश के विकास में अड़ंगा डालने का काम कर रहे हैं किसान बिल किसानों के हित में है इसलिए उन्हें यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है राष्ट्र विरोधी ताकते यह नहीं चाह रहे हैं कि देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े,देश के किसानों के साथ केंद्र सरकार है और कृषि बिल किसानों के हित में है उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हेमंत सरकार का किसानों के प्रति कोई चिंता नहीं है पहले की रघुवर सरकार किसानों के लिए प्रति एकड़ ₹5000 की घोषणा की थी महिलाओं के लिए एक रुपया मे 50 लाख तक की जमीन की रजिस्ट्री पहले होती थी लेकिन सरकार आने के बाद सभी विकास योजनाएं बंद हो गए हैं राज्य के किसानों को छलने का कार्य किया जा रहा है सरकार के द्वारा जो ऋण माफी की घोषणा किया गया है यह केवल छलावा और ड्रामा है हमारे राज्य के किसान करीब किसान हैं गरीब किसानों का खाता बंद है लेकिन सरकार केवल झूठा झूठा अपना पीठ थपथपा ने के लिए घोषणा कर दिया है कि जिन का खाता चालू रहेगा उनका ही लोन माफ होगा इस मौके पर पत्रकार वार्ता में किसान मोर्चा के पलामू प्रभारी ब्रजेश कुमार उपाध्याय भी उपस्थित थे।