केतार : मां चतुर्भुजी मंदिर शक्तिपीठ परिसर में रविवार को मंदिर विकास समिति का पुनर्गठन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम बिचार साहू ने किया। इस आम सभा में पुरानी समिति के पदाधिकारियों के द्वारा दो वर्ष का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसमें वित्तिय वर्ष 2019-21 का आय एवं व्यय प्रस्तुत किया गया।
आमसभा में सर्व समिति से पुरानी कार्य समिति का कार्यकाल पुरा होने पर कमिटी को भंग कर 21 सदस्य नयी मंदिर विकास समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें संरक्षक ज्वाला प्रसाद, अध्यक्ष विकर्मा सिंह, उपाध्यक्ष हेमंत पाठक, सचिव कुंदन कुमार, उप सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश दुबे, उप कोषाध्यक्ष दिलीप जयसवाल, मिडिया प्रभारी विकास सिंह, वरिष्ठ सदस्य श्री राम विचार साहू, उपेन्द्र बैठा, त्रिपुरारी सिंह, प्रमोद कुमार, सीताराम जयसवाल, गोपाल विश्वकर्मा, अवधेश सिंह, मुंगा साह, उमेश दुबे, ललु पाल, ज्वाला कमलापुरी को बनाया गया।