रमना : प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मन्दिर का स्थापना दिवस रविवार को धूम -धाम से मनाया गया।इस अवसर पर पूरे मन्दिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। सर्वप्रथम पुजारी पंडित रामचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा बाजार प्रांगण गुंजायमान हो रहा था। नवकन्याओ के पूजन के पश्चात शाम को श्रद्धालुओ के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमा का 15वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। वर्ष 2006 में मां दुर्गा की प्रतिमा का स्थापना कर लगातार सुबह शाम आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
कहां की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार को दुर्गा प्रतिमा का स्थापना का धूम-धाम से मनाया गया।
मौके पर कोषाध्यक्ष रवि शंकर गुप्ता, शंभू प्रसाद गुप्ता, गुड्डू प्रसाद, कृष्णा प्रसाद,कन्हाई प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,ललन कुमार, रामचंद्र मिश्रा, चंद्रिका ठाकुर, ललन कुमार,बिटू कुमार,मिट्ठू कुमार, उमेश प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, विश्वजित कुमार,मुकेश कुमार,रंजीत सोनी,मीकू कुमार,मुंन्ना प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, त्रिपुरारी सोनी,संजय प्रसाद, सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।