whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27187403
Loading...


गढ़वा शाहपुर सड़क में घटी ऑटो दुर्घटना में 5 लोग हुए घायल

location_on गढ़वा access_time 21-Feb-21, 06:27 PM visibility 659
Share



गढ़वा शाहपुर सड़क में घटी ऑटो दुर्घटना में 5 लोग हुए घायल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा - मेदनीनगर मुख्य मार्ग पर हूर मोड़ के पास हुई टैम्पू दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना में घायल टेढ़ी हरैया गांव निवासी अली करीम की पत्नी नजबुल बीवी 50 वर्ष, तिलदाग गांव निवासी दीनानाथ उरांव का पुत्र सूर्यदेव उरांव 20 वर्ष, उडसुग्गी गांव निवासी प्रमोद मोची 50 वर्ष व उसकी पत्नी विंध्याचल देवी 48 वर्ष, सदर थाना क्षेत्र के नगवा मोहल्ला गांव निवासी शिव प्रसाद की पत्नी कोशीला देवी 60 वर्ष का नाम शामिल है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया टैम्पू शहर के टैम्पू स्टैंड से खुलकर तिलदाग गांव जा रही थी। सभी लोग उसी टैम्पू पर सवार होकर गढ़वा बाजार करके अपने अपने घर जा रहे थे।
उसी बीच हूर मोड़ के पास तीखा मोड़ होने के कारण टैम्पू अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी मोहम्मद इरफान सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों से हालचाल जाना। घटना में सभी घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने नजबुल बीवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play