भंडरिया : प्रखंड क्षेत्र के बीजका गांव के डीलर द्वारा पिछले 2 माह जनवरी एवं फरवरी का राशन नहीं दिए जाने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने कहा कि बीजका गांव के डीलर गुलाब स्वयं सहायता समूह एवं जंगी सिंह, हरता गांव के डीलर ईश्वर दयाल यादव द्वारा लोगों को राशन दिया जाता है। परंतु पिछले 2 माह से राशन नहीं दिए जाने के कारण लोगों के समक्ष भुखमरी की नौबत पहुंच गई है। लोग डीलर के पास राशन लेने जाते हैं तो डीलर द्वारा यह कह कर लोगों को लौटा दिया जाता है कि जन वितरण की मशीन काम नहीं कर रहा है। मशीन में टावर नहीं है। गांव में नेटवर्क नहीं बताती है, आदि बहाना कर दिया जाता है। भंडरिया प्रखंड के प्रायः सभी गांव में जन वितरण की राशन का वितरण कर दिया गया है, परंतु उक्त डीलर द्वारा कालाबाजारी के नियत से सभी राशन को उठाव कर राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है।
रविवार को बिजका, हरता, चपलसी गांव के एक सौ की संख्या में ग्रामीणों ने अपने डीलर के विरुद्ध आक्रोश प्रकट कर रहे थे। आक्रोशित लोगों ने राशन नहीं मिलने की शिकायत कांग्रेसी नेता गोपाल त्रिपाठी से कर रहे थे। मौके पर गोपाल त्रिपाठी ने लोगों को 1 सप्ताह के अंदर राशन दिलाने का आश्वासन दिया है। गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि जिन डीलर का ऑनलाइन मशीन कर दिया गया है, उन्हें ऑफलाइन करवा दिया जाएगा।
शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से प्रमोद सिंह, मुख्यदेव सिंह, राज कुमार सिंह, सुरेश्वर माझी का नाम शामिल है।