whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27180775
Loading...


मंत्री के आश्वासन के बाद 12 वें दिन मजदूरों ने धरना कार्यक्रम किया स्थगित

location_on भवनाथपुर access_time 21-Feb-21, 04:37 PM visibility 665
Share



मंत्री के आश्वासन के बाद 12 वें दिन मजदूरों ने धरना कार्यक्रम किया स्थगित


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) के तत्वाधान में तुलसीदामर डोलोमाइट माइंस चालु करने सहित चार सूत्री मांगो को लेकर के मजदूरों द्वारा सेल के प्रशासनिक भवन के समक्ष गत 10 फरवरी से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम के दौरान रविवार को 12 वें दिन झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने धरना स्थल पर पहुंचकर मजदूरो से उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सेल के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर बिगत 11 माह से बंद पड़े तुलसीदामर खदान चालु कराने एवं मजदूरो की मांग को पूरा करवाने की आश्वासन के बाद मजदूरो ने अपना अनिश्चितकालीन धरना को समाप्त कर दिया। धरना स्थल के समीप मजदूरो को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि पलामू प्रमंडल का एकलौता आद्यौगिक संस्थान का तुलसीदामर डोलोमाइट खदान बंद होने में राज्य सरकार की कोई दोष नही बल्कि सेल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है, कि आज खदान बंद पड़ा है, और मजदूरो सहित इस पर आश्रित हजारो परिवार रोजी रोटी के लिए तरस रहे हैं।
खदान खुलने में आ रही कुछ तकनीकी खामियों को दूर करने की बजाये सेल प्रबंधन पर्यावरण क्लिरियेन्स का रोना रो रही है। उन्होंने कहा कि यह समस्या जटिल तो है, लेकिन सेल प्रबंधन चाहे तो राज्य सरकार से वार्ता कर खदान खुलने की दिशा में आ रही अड़चनों को एक दो माह में दूर कर उक्त खदान को खोला जा सकता है, इसके लिए मैं स्वयं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 24 फरवरी को मिलकर तुलसीदामर डोलोमाइट खदान खुलवाने की पहल करूँगा। क्योंकि मैं जिस जिम्मेवारी को अपने कंधे पर लेता हूँ, उसे अंजाम तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य होता है। कहा कि भवनाथपुर मेरा दिल में बसता है, बचपन से ही मुझे इस जगह से लगाव है, आज आंदोलनरत मजदूरो की हित को देखते हुए तथा हजारो मजदूरो को रोजगार दिलाने हेतु सेल के उच्चाधिकारियों की उच्चस्तरीय कमिटी बनवाकर तथा खदान चालु करने हेतु कागजी प्रक्रिया को अविलंब पूर्ण कराकर यहाँ के आंदोलनरत मजदूरो की मांग को पूरा कराऊंगा।
सभा को इंटक के राष्ट्रीय सचिव कन्हैया चौबे, प्रदेश अध्यक्ष पांडेय प्रदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष सुशील चौबे, युवा जिलाध्यक्ष राजेश रजक मजदुर नेता, भिखारी राम, शंभु राम आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी जियाउल अंसारी, भवनाथपुर थाना प्रभारी सतीश महतो, श्रीबंशीधर नगर थाना प्रभारी लाल बिहारी साह, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष चंदन ठाकुर, मजदूर नेता भिखारी राम, शम्भु पासवान, शंकरप्रिय राम, रामलखन राम, लल्लू चंद्रवंशी, जयकुमार राम, प्रेम राम, बाला यादव, रामकेश पाल, मोहन राम, राजनाथ राम, शोभनाथ राम, बीरेंद्र यादव, युगेश्वर साह, नन्दगोपाल यादव, गुलाब चंद पासवान, कमल पासवान के साथ काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।
विस्थापित संघर्ष समिति को मंत्री को सौंपा पांच सूत्री मांग पत्र विस्थापित संघर्ष समिति भवनाथपुर के बैनर तले पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर को विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामविजय साह व मिडिया प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने अपनी पांच सूत्री मांगपत्र सौपा जिसमे हमारी जमीन वापस करो, झूठा केस वापस लो, भूमिअधिग्रहण कानून के तहत मुआवजा दिया जाए, अतिरिक्त भूमि पर कार्य करना बंद हो। जिस पर मंत्री ने विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों को उनके सेल द्वारा जमीन अधिग्रहित जमीन से संबधित भूमि से लेकर उनके अधिकार तक के मुवावजे दिलाने की बात कही।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play