whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27179215
Loading...


सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत लगाए गए सीआरपीएफ के स्वास्थ शिविर में 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य जांच

location_on बड़गड़ access_time 21-Feb-21, 04:22 PM visibility 675
Share



सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत लगाए गए सीआरपीएफ के स्वास्थ शिविर में 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य जांच


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : भंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्ही ओपी परिसर में रविवार को सीआरपीएफ 172 बटालियन के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 150 ग्रामीणों का स्वास्थ्य का परीक्षण कर उनके बीच दवा का वितरण किया गया। शिविर में जिन लोगों का ईलाज किया गया उनमें कुल्ही गांव सहित हेसातू, बहेराटोली, रूद, सरूवत आदि गांव के ग्रामीणों के नाम शामिल हैं। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से चर्म रोग, सर्दी, खांसी, बुखार, कमजोरी आदि से संबंधित रोगों का इलाज किया गया। ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण सीआरपीएफ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवाशीष साहा के द्वारा किया गया। सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट आशीष कुमार झा के दिशा निर्देशन में लगाया गये उक्त स्वास्थ्य शिविर में सहायक कमांडेंट अजीत कुमार राम मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस मौके पर सहायक कमांडेंट ने कहा कि सीआरपीएफ सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों के साथ परस्पर बेहतर संबंध स्थापित करने का प्रयास करती है। समय-समय पर सुदूरवर्ती क्षेत्र के सुविधा विहीन लोगों तक तरह-तरह के सहयोग प्रदान किये जाते रहे हैं। आज का यह आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर भी इसी का एक कड़ी है। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों को स्वास्थ सेवा का लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर उपरोक्त लोगों के अलावा निरीक्षक त्रिलोक सिंह, सहायक अवर निरीक्षक उमेश कुमार त्यागी, फार्मासिस्ट गौतम कुमार जाना, आरक्षी अभय परमार आदी सहित अन्य जवान व काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play