गढ़वा : आज गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ का वार्षिक बैठक रंका मोड़ वॉलीबॉल कार्यालय में संघ के उपाध्यक्ष संजीव पांडे की अध्यक्षता में की गई, जिसमें राज्य वॉलीबॉल संघ से राज्य वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष दुर्गा जौहरी जो पलामू जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव भी हैं राज्य संघ से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के तरफ से पर्यवेक्षक के रुप में ओलंपिक संघ के सदस्य मोहम्मद जुल्फिकार उपस्थित थे।

इन्हीं लोगों की देखरेख में गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ का 5 साल के लिए पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से आनंद प्रकाश दुबे को अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। कार्यकारी के अध्यक्ष के रूप में नवीन पाठक, उपाध्यक्ष के रूप में शशिकांत दुबे, कृष्णा पाल, कमलेश कुमार पांडे, श्याम नारायण पांडे, विवेक कुमार, गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव के रूप में एक बार फिर से सभी सदस्यों ने एक बार ओम प्रकाश तिवारी को सर्वसम्मति से जिला सचिव मनोनीत किया।
संयुक्त सचिव के रूप में नंदलाल सिंह, विनय दुबे, पंकज कुमार मिश्रा, शैलेश नंदन सिन्हा, प्रशासनिक सचिव के रूप में संजीव कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष के रूप में प्रणव कुमार को चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अखिलेश प्रसाद, अरविंद दुबे, नीरज सिन्हा, संजीव सिंह, विवेक कुमार तिवारी, राजू कुमार, ओमप्रकाश चौबे, अंकेश नारायण, आशुतोष चौबे को चुनाव किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक और महासचिव आलोक मिश्रा उपस्थित थे।