गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के फरटिया गांव में युवती ने फाँसी लगा कर आत्महत्या की।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि शाम फरटिया के रमेश राम की पुत्री खुशबू कुमारी 20 वर्ष गढ़वा ब्यूटी पार्लर में काम करती है। काम करने के बाद वह घर आई हुई थी। वह अपने मोबाइल से किसी से बातचीत कर रही थी। उसके पिता ने मोबाइल से बात करने को मना किया। इस रोक टोक से क्षुब्ध होकर उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि उसका शादी भी होने वाली थी।
गढ़वा इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला आया है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।