whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188766
Loading...


भाजयुमो ने झामुमो के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष पर लगाए गए आरोप को बताया बेबुनियाद

location_on गढ़वा access_time 20-Feb-21, 07:50 PM visibility 667
Share



भाजयुमो ने झामुमो के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष पर लगाए गए आरोप को बताया बेबुनियाद


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा टंडवा स्थित जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम के मुँह से नैतिकता की बात अच्छी नहीं लगती है। भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने से पहले उन्हे पुरा जानकारी रखनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष पर एक भी मुकदमा नहीं है। एक करोड़ रुपया का मामला कही नहीं है, यह बात बिल्कुल गलत है। झामुमो जिलाध्यक्ष को तनवीर आलम को भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में बैठकर राजनीत सिखने की जरुरत है। झामुमो के लोग पुरी तरह से सत्ता के मद में चुर हो कर किसी के ऊपर कुछ भी अनर्गल आरोप लगाते चल रहे हैं।
झामुमो के लोग अपनी कमी को छिपाने के लिए भाजपा के लोगो पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। झामुमो के लोग पहले अपने पार्टी का इतिहास विकास ठीक से पढ़े दुसरे पर आरोप लगाना बंद करें। झामुमो सुप्रिमो शिबु सोरेन पर शशिकांत झा हत्याकांड का आरोप लगा। बहुत दिन जेल में रहे हैं। झामुमो गढ़वा विधायक पर भी बिहार में मुकदमा चल रहा है। हाजरी लगाने समय-समय पर जाते रहते हैं। झामुमो के नेता लोग इसकी भी चर्चा करें। झामुमो के लोग गढ़वा के पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी पर आरोप लगाने से पहले यह जानकारी रखे की उनके ऊपर कोई मुकदमा कही नही है। माननीय न्यायालय ने उनको पहले ही सभी आरोप से बरी कर चुका है। गढ़वा के पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने गढ़वा विधानसभा में जो विकास किया है, झामुमो सरकार कभी नही कर पाएगा।
यह बात जनता भली भांति जानती है। झामुमो का जनविरोधी चेहरा जनता देख चुकी है। आज अगर विधानसभा चुनाव हुआ तो झामुमो का जमानत जब्त हो जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री चौबे ने कहा कि भवनाथपुर विधायक भानुप्रताप शाही ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में जो विकास किया है, उससे घबराकर अनंत प्रताप देव हल्ला मचा रहे हैं। अनंत प्रताप देव को जब भवनाथपुर की जनता ने मौका दिया तो पाँच साल उस क्षेत्र का विकास ठप पड़ गया। जब चुनाव का समय आया तो अनंत प्रताप देव ने जनता को ठगने के लिए भवनाथपुर में पावर प्लांट का शिलान्यास कर नकली विकास करने का ढोंग किया। भाजपा की लोकप्रियता देखकर अनंत प्रताप देव भाजपा में आए थे। उस समय भाजपा उनके लिए ठीक था, लेकिन जब टिकट नही मिला तो भाजपा का बुराई उनकी दिनचर्या बन गयी।
भवनाथपुर विधायक भानुप्रताप शाही की बढ़ती लोकप्रियता को अनंत प्रताप देव नही पचा पा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव समय हार्सट्रेडींग मामले में अनंत प्रताप देव के घर पर सीबीआई का छापा पड़ा था। जबकी पुरे झारखंड में और किसी विधायक के घर छापा नही पड़ा था। आईभीआरसीएल के डायरी में अनंत प्रताप देव का नाम पाया गया था इसका भी जबाव देना चाहिए। इस मौके पर प्रेस वार्ता में मुख्य रुप से जिला मंत्री अविनाश पासवान, विकास तिवारी, शिवम पाठक, नवीन जायसवाल, अरुण तिवारी, कुमार रविशंकर, संजय जायसवाल, शुभम गुप्ता, राजकुमार साव, शुभम सोनी, सत्येन्द्र तिवारी, विजय तिवारी, विवेक सोनी, ओमप्रकाश पासवान, सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play