whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27191534
Loading...


अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

location_on गढ़वा access_time 20-Feb-21, 06:11 PM visibility 662
Share



अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ का 2 वर्षीय चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आज अनुमंडल कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक व सूबे के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम तिवारी ने अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ बुल्लू बाबू, महासचिव मृत्युंजय कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष देवदत्त चौबे, कोषाध्यक्ष गरीबउल्लाह अंसारी सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पदाधिकारी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को सम्मानित किया।
इस दौरान नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा ने मंत्री के सामने अधिवक्ताओं की कई समस्या भी रखी, जिस पर मंत्री श्री ठाकुर ने त्वरित निदान निकालते हुए एक कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध कराया। इस मौके पर अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा ने कहा की आज शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम है और सूबे के मंत्री हम सबों के बीच हैं। हम लोग को कई समस्या है लेकिन जो मुख्यतः समस्या है कि अनुमंडल कार्यालय आने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मेन रोड से घूम कर आना पड़ता है, जबकि पहले अनुमंडल कार्यालय के पश्चिमी बाउंड्री के पास एक गेट लगा हुआ था जिसे बंद कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अनुमंडल कार्यालय आने में परेशानी होती है।
अध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि अधिवक्ता संघ के परिसर में एक एटीएम और एक पोस्ट ऑफिस की व्यवस्था की जाए, अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। जबकि 3 वर्षों से अपर उप समाहर्ता का पद गढ़वा में खाली है, जमीन संबंधित कोई भी कार्य नहीं हो रहे हैं। अध्यक्ष ने मंत्री से आग्रह करते हुए इन सभी समस्याओं का हल निकालने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि अभी अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ है और एक बहुत ही मजबूत टीम जिले के अधिवक्ताओं को मिले हैं, जो अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करेंगे, लेकिन जो अध्यक्ष के द्वारा उनके ऊपर भार सौंपा गया है, उसे वह हर हाल में पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी मेरी सहायता होगी मैं अधिवक्ताओं के लिए हर समय खड़ा रहूंगा।
गढ़वा का अधिवक्ता हॉल मॉडल हॉल बनेगा और इसे हर सुविधा से सुसज्जित किया जाएगा यह हॉल पूरे झारखंड में नंबर वन पर होगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम तिवारी, ओंकार तिवारी, परेश तिवारी, शशि मणि तिवारी, निरंजन चौबे, करुणानिधि तिवारी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play