बंशीधर नगर : स्थानीय अनिकेत पैलेस में शनिवार को भाकपा माले का अनुमंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की विस्तारित बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कमिटी सचिव जनार्दन प्रसाद उपस्थित थे। बैठक में विगत कार्यक्रम, आगामी कार्यभार, सांगठनिक हालात व आंदोलनात्मक कार्यक्रम पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुलकर पार्टी की मजबूती के लिए विचार विमर्श किया तथा सांगठनिक स्थिति को सुदृढ़ करते हुए गतिशील बनाने पर बल दिया।
कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कॉमरेड जनार्दन प्रसाद ने कहा कि देश मे ऐतिहासिक किसान आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन को दबाने के लिए मोदी सरकार ने कोई कुकृत्य करने से बाज नही आयी। आज पूरा देश आंदोलित है।
हर तबक़ा भाजपा सरकार से नाराज है। उन्होंने कहा कि मोदी राज्य में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गया है। पैट्रोल- डीजल, रसोई गैस -सरसो तेल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि आम लोगो को जीना मोहाल कर दिया है। मोदी सरकार लोगो का खून चूस रही है। ये सब बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुचाने के लिए किया जा रहा है। जिस कदर किसान विरोधी तीन कृषि कानून ला कर अम्बानी-अडाणी सरीखे पूंजीपतियों को लाभ के लिए जिद में अड़े हुए है। इस सरकार के जनविरोधी कदम के खिलाफ ब्यापक पैमाने पर गांव -गांव में जाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में जिला सचिव काली चरण मेहता, जिला कमिटी सदस्य कामेश्वर विश्वकर्मा, बरुन बिहारी यादव, रामचन्द्र उरांव, किसान नेता लक्ष्मण सिंह,भोला यादव, लाला सिंह, कृष्णा यादव, सदानन्द यादव, राम शरण सिंह, बिगन सिंह, कर्मदेव सिंह, शिव कुमार यादव, उमेन्द्र यादव, सरफुदिन अंसारी, गुलाब चंद भुइँया, सुरेंद्र तुरिया, मंगन प्रजापति, लालती देवी, बचनी कुंवर, अनिल ठाकुर, दीपक बैठा, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।