मेराल : उपायुक्त राजेश कुमार पाठक द्वारा शनिवार को राइस मिल खोलने के लिए मेराल प्रखंड अंतर्गत बाना महुआ के पास जमीन का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में मेराल अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने बताया कि उपायुक्त द्वारा राइस मिल खोलने के उद्देश्य उपयुक्त जमीन की जानकारी मांगी गई थी। उपायुक्त के आदेशानुसार अंचलाधिकारी द्वारा एनएच 75 पर बांना महुआ के पास गैरमजरूआ जमीन है, जिसका प्रस्ताव भेजा गया था। जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने शनिवार को मेराल पहुंचकर बांदा महुआ होटल के पीछे प्रस्तावित गैरमजरूआ जमीन का निरीक्षण किया। अंचला अधिकारी यशवंत नायक ने बताया कि जमीन का निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने उक्त जमीन को राइस मिल के लिए अनुकूल बताया।
इस मौके पर गढ़वा एसडीओ जियाउल हक अंसारी, अंचला अधिकारी यशवंत नायक, बीडीओ गौतम कुमार तथा संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब हो कि राइस मिल खोलने के लिए जमीन की तलाश की जा रही थी।