खरौंधी : खरौंधी प्रखंड जेएमएम सचिव मिथिलेश कुमार राम ने बताया कि खरौंधी ब्लॉक में जब से नव पदस्थापित सीईओ नीतीश रौशन खलखो पद ग्रहण किए हैं तब से खरौंधी प्रखंड के सभी जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कागजात परिपूर्ण रहने के बावजूद भी सीओ के द्वारा दिन प्रतिदिन टालमटोल किया जाता है, जिससे सभी ग्रामीण किसी भी काम को लेकर काफी परेशानियों का सामना कर रह हैं। चाहे चेक स्लीप हो या और कोई काम को लेकर सभी जनता ब्लॉक का चक्कर काट रहा हैं।