बंशीधर नगर : चुनाव में मिल रही लगातार हार से अनंत प्रताप देव की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। भाजपा श्री देव का इलाज कराएगी उक्त बातें अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने जंगीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने पूर्व विधायक पर पलटवार करते हुए कहा कि बेचारे को यह पता नहीं है कि मां नगीना शाही महिला महाविद्यालय किस गांव में स्थित है। श्री राम ने कहा कहां की अनंत प्रताप देव ने अपने विधायक रहते टाउनशिप में पावर प्लांट का झूठा शिलान्यास कराया, लेकिन इस्तीफा नहीं दिया। उनके बड़े भाई राजा बच्चा बिशुनपुरा में बिगन शर्मा वह डोमन साहू के घर पर बुलडोजर चलवाया इसी सदमे से दोनों व्यक्तियों की मौत भी हो गई।
लेकिन उन्होंने अपने बड़े भाई पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया। गरबांध ग्राम में आदिवासी व पिछड़ी जाति के बेटियों के साथ खास जाति व धर्म के लोगों के द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया जिसका भाजपा ने पुरजोर विरोध किया। दरिंदे पकड़े भी गए, लेकिन श्री देव ने इस संबंध में एक शब्द भी बोलना उचित नहीं समझा, इसलिए की उन्हें वोट की राजनीति करनी है। लक्ष्मण राम ने कहा कि जब 2014 ईस्वी में ही ईडी द्वारा उक्त संपत्ति को अटैच कर लिया गया है तो दोबारा 2021 में अटैच कैसे होगा? आने वाले दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। हम लोगों को न्यायालय व भगवान पर भरोसा है।
उन्होंने कहा कि गढ़वा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष पर जो आरोप लगाया गया है, वह सत्य से परे है।
आज के तारीख में ओमप्रकाश केसरी पर कोई भी मुकदमा नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मुक्ति मोर्चा के द्वारा गढ़वा जिला समेत पूरे झारखंड में उग्रवाद व गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया जा रहा है। गढ़वा जिला में एसपी कार्यालय के समक्ष संवेदक सुरेश पांडे की पिटाई की गई लेकिन पुलिस प्रशासन मौन रहा। यूरिया खाद का कालाबाजारी जेएमएम के संरक्षण में हो रहा है। कल्याणपुर में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वालों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। एक बीड़ी पत्ता के अभिकर्ता को बंदूक के नोक पर टेंडर लेने से रोका गया। रंका में दिनदहाड़े सड़क पर गोवंश की हत्या हुई। मेराल में भी इस कृत्य को करने वालों को जेएमएम का संरक्षण दिया गया। बालू माफियाओं को भी जेएमएम का संरक्षण प्राप्त है।
पहले बालू पर ₹300 रॉयल्टी लिया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर ₹600 कर दिया गया है।
जेएमएम सरेआम जिले में अपराधियों को छूट दे रखी है तथा जेएमएम के द्वारा दलित समाज के रंथा कुमार को घर से लाकर एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया जाता है, इससे दलित समाज की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। राम ने कहा कि वे इस घटना की निंदा करते हैं तथा मामले की न्यायिक जांच की मांग भी करते हैं। इस तरह की घटनाओं से सामान्य वर्गों का दलित समाज पर से विश्वास उठता जा रहा है।
प्रेस वार्ता में जिप सदस्य प्रियंका देवी, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश, विभूति भूषण चौबे, लालमोहन यादव, संजय कसेरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, सत्य नारायण पांडे, परसों सिंह अशोक सिंह, सांसद प्रतिनिधि सह कार्यसमिति सदस्य मुकेश कुमार चौबे, व्यवसायी आनंद कमलापुरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।