गढ़वा : शहर के टंडवा एन एच 343 में टायर पेंचर बनाने वाला दुकानदार बाल-बाल बचा।
घटना के संबंध में बगल की दुकान मालिक ने बताया कि रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल में जहरउद्दीन अंसारी नाम का टायर का दुकान है जो की पंचर बनाता है। आज सुबह 11 बजे अचानक एक अजीबो-गरीब घटना घटी। दुकानदार टायर का पंचर बना रहा था, इसी बीच अचानक हवा का टंकी फट गया। हवा का टंकी फट जाने से इतना जोरदार आवाज हुआ है कि बगल के मकान में दरार पड़ गया। एक बहुत ही बड़ी घटना होने से बाल-बाल दुकानदार तथा आसपास का मकान बचा।
आजकल जगह-जगह पर है बिना किसी के परमिशन का धड़ल्ले से दुकानों का संचालित किया जा रहा है। टायर पंचर बनाने का दुकान किस जगह हो किसी को पता नहीं है जहां मन वहां दुकानें खोली जा रही है।