भवनाथपुर : दुर्गा मंदिर टाउनशिप का आगामी 21 फरवरी को 24 वां स्थापना दिवस धूम धाम से आयोजित होगा। स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा तैयारी की जा रही है। स्थापना दिवस पर विधिवत पूजा हवन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाता है। इस अवसर पर मंदिर की साफ सफाई के साथ साथ सजावट की जाती है।
बताते चलें कि दुर्गा मंदिर की स्थापना पांच फरवरी 1998 माघ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि 2054 संवत को स्थापना मंदिर के सचिव डॉ एस के दास भवनाथपुर सेल के नेत्र चिकित्सक के द्वारा कराई गई थी। स्थापना दिवस की तैयारी में ट्रस्ट कमिटी के सचिव प्रदीप कुमार चौबे, प्रमोद सिंह, धुरूप दुबे, कुंडल सिंह, दिनेश सिंह, दीपक दुबे, संजीव सिंह सहित लोग शामिल है।