रमना : राजकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग एक के प्रांगण में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ रमना प्रखंड इकाई का गठन शुक्रवार को किया गया। इसकी जानकारी नवगठित प्रखंड इकाई के अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने दी।
उन्होंने बताया कि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ गढ़वा इकाई के वरिष्ठ सदस्य गोरखनाथ धर दुबे, दिलीप श्रीवास्तव, सी डी सिंह के उपस्थिति में कमेटी गठन की गई। अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे, सचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता को चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह, संयुक्त सचिव रविंद्र कुमार, चंद्र देव ठाकुर, शैलेंद्र कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष,उप कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह, अंकेक्षक हेमंत मिंज को मनोनीत किया गया है।
जबकी सुषमा कुमारी, विंदा कुमारी, रामेश्वर धर दुबे, अयोध्या मेहता, मनोज कुजूर को समिति सदस्य मनोनीत किया गया है।