whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27125643
Loading...


पूर्व विधायक अनंत ने ईडी की कार्रवाई के बाद विधायक भानु प्रताप शाही से नैतिकता के आधार पर मांगा इस्तीफा

location_on बंशीधर नगर access_time 19-Feb-21, 04:11 PM visibility 669
Share



पूर्व विधायक अनंत ने ईडी की कार्रवाई के बाद विधायक भानु प्रताप शाही से नैतिकता के आधार पर मांगा इस्तीफा


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी के द्वारा विधायक भानू प्रताप शाही की संपत्ति जब्त किये जाने के साथ ही भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल विधायक पर हमलावर हो गये हैं। शुक्रवार को नगर गढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने विधायक भानू प्रताप शाही पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधायक ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे झारखंड प्रदेश की जनता को शर्मशार करने का काम किया है। उन्हें तत्काल नैतिकता के आधार पर विधायक पद से त्यागपत्र दे देना चाहिये। श्री देव ने कहा कि विधायक ने मधु कोड़ा की सरकार में 130 करोड़ रुपये की दवा घोटाला कर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है।
उसी घोटाला के मामले वे कई बार जेल जा चुके हैं। उसी मामले में गत 17 फरवरी को ईडी की टीम ने विधायक की श्री बंशीधर नगर के दो जगहों की संपत्ति जंगीपुर में विधायक के आवास एवं महदेईया में उनके कॉलेज मां नगीना शाही को अटैच कर उसपर बोर्ड लगा दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जैसी करनी वैसी भरनी का फल मिल रहा है। विधायक की करनी से आज भाजपा के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलबिहारी वाजपेयी की आत्मा दुखी हो रही है। श्री देव ने कहा कि 2019 के चुनाव के दौरान झारखंड के तत्कालीन सीएम रघुवर दास ने कहा था कि मधु कोड़ा मंत्री मंडल के सभी भ्रष्टाचारी लोगों की जगह विधानसभा नहीं जेल है। उन्होंने कहा कि विधायक की राजनीति झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है।
लेकिन झूठ की बुनियाद मजबूत नहीं होती है। क्षेत्र की जनता को जितना बरगलाना है वे बरगला लें। लेकिन क्षेत्र की जनता सब जानती है और आने वाले समय में ऐसे लोगों को करारा जबाब देगी। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। दूध का दूध और पानी पानी का होगा। मौके पर वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, प्रदीप सिंह, भरदुल चंद्रवंशी, गरबांध के मुखिया सोहन उरांव, विश्वनाथ पाल, देवेंद्र सिंह, बाबूलाल दूबे, दीपक वर्मा, भानू चंद्रवंशी, रामनाथ पासवान, दिनेश मेहता, गुलाब राम, मनोज पासवान, पप्पू जायसवाल, टुनटुन जायसवाल, विनोद प्रसाद, सुशील प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play