मेराल : मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित मेराल हाई स्कूल के मैदान में एमपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए एमपीएल क्लब के सदस्य रोज मोहम्मद अंसारी ने बताया कि नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 1 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 3100 रू एंट्री फीस जमा करना होगा और इस मैच में भाग लेने के लिए 25 फरवरी तक एमपीएल क्लब के लोगों से संपर्क कर जगह सुनिश्चित करना होगा। जिसमें 32 टीमें भाग लेगी, प्रत्येक मैच 10 - 10 ओवर का होगा। फाइनल एवं सेमीफाइनल 12 ओवर का कराया जाएगा इस मैच में एलबीडब्ल्यू को छोड़कर आईसीसी के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। अंपायर का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा क्लब के द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि कोई भी खिलाड़ी एक टीम से खेला हुआ दूसरे टीम में जगह नहीं दिया जाएगा एवं सभी टीम के खिलाड़ियों को ड्रेस में होना अनिवार्य है।
फाइनल मैच जीतने वाली विजेता टीम को ₹25000 नगद व मेडल कप एवं उपविजेता टीम को ₹15000 नगद व मेडल कप और मैन ऑफ द सीरीज को 1100 रुपए नगद व कप से सम्मानित किया जाएगा। खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। एमपीएल क्लब के सदस्यों का संपर्क नंबर 6200472817 एवं 881021 9834 है।