गढ़वा : अधिवक्ता संघ गढ़वा का मतगणना के चौथे राउंड के काउंटिंग तक शुरुआती दौर से ही अध्यक्ष पद पर बड़त बनानेवाले गौतम कृष्णा सिन्हा उर्फ ब्लू बाबू आगे चल रहे हैं, जबकि महासचिव के पद पर शुरुआती दौर से ही काफी अंतर से आगे चल रहे मृत्युंजय तिवारी बढ़त बनाए हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौथे राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर गौतम कृष्ण सिन्हा अपने प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र पांडे से 14 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि महासचिव के उमीदवार मृत्युंजय तिवारी अपने प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र कुमार से 23 वोट से आगे चल रहे हैं। मतगणना का परिणाम शाम 5:00 बजे तक फाइनल होने का अनुमान है।